कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली व पूर्व केंद्रीय मंत्री भँवर जितेंद्र सिंह ने राजगढ़ का किया दौरा

Apr 12, 2024 - 23:05
 0
कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली व पूर्व केंद्रीय मंत्री भँवर जितेंद्र सिंह ने राजगढ़ का किया  दौरा

राजगढ़ (अलवर)
कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली व पूर्व केंद्रीय मंत्री भँवर जितेंद्र सिंह राजगढ़ दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने कस्बे के गणेश पोल स्थित रिद्धि-सिद्धि गणेश मंदिर में ढोग लगाकर जनसम्पर्क जारी किया। उनका कस्बे के प्रमुख बाजारो में साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद कस्बे के बारलाबास मौहल्ले में पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 75 वर्ष  के इतिहास में किसी एससी के व्यक्ति को नेता प्रतिपक्ष का पद मिला है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव खुद लड़ना है। क्योंकि हमें उन लोगो से लड़ाई लड़नी है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो इस देश के संविधान को बदलना चाहते है। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के संविधान को ये लोग बदलना चाह रहे है। उन्होंने कहा कि इनके सांसद कहते है हमे 400 पार पहुंचाओ। जिससे की हम संविधान बदले। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती है। उन्हें यही श्रद्धांजलि देनी है कि जो संविधान को बदलना चाह रहे हम उनको बदल देंगे। उन्होंने कहा कि राजगढ़ से ये लहर चलनी चाहिए पूरे प्रदेश व देश मे की इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। ये जो झूठ के गोले सुबह से लेकर शाम तक चलते है।

इनका इलाज होगा और ये सड़को पर आएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव तो लावणी भी करने लग गया है। मजा तो तब आएगा जब लावणी तो छोड़ो 19 के बाद तूड़ा गिरवाना है। भँवर जितेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले 10 सालो में कोई कार्य नही किया है। आज गारंटी की बात कर रहे है। ये धर्म व जाति का नाम लेती है। गरीब और गरीब हो गए है। उनके जो अमीर मित्र है अम्बानी, अडानी, टाटा, बिरला को पैसे दिए जा रहे है। देश का सबसे बड़ा घोटाला जो हुआ है वो एसबीआई का घोटाला है। उसके अंदर इन्होंने हजारो करोड़ रुपये जो इन्होंने कमाए है। उनकी पोल खुल गई है। जहाँ तक विकास व ईआरसीपी की बात करते है। जबकि ईआरसीपी के बारे मे जनता जानती है। उन्होंने कहा कि चम्बल का जो प्रोजेक्ट था, उसे उन्होंने शुरू किया था। अशोक गहलोत ने बजट सेंशन किया था व काम शुरू हो गया था। उसके बाद बीजेपी सरकार आई। जब उसको रोक दिया गया। 13 जिलों को ओर जोड़ दिए गए। मुख्यमंत्री घूम रहा है और कह रहा है मुझे धन्यवाद दो। जबकि 5 साल तो पूरी योजना को रोका और अब उसके धन्यवाद लेने के लिए श्रेय लेने के लिए घूम रहे है। ये झूठे लोग है गरीबो के बारे में कभी नही सोच सकते है। कांग्रेस पार्टी सभी जाति व धर्मो को एकजुट करके चलती है। पूरे देश के अंदर माहौल बदल रहा है और जो इनका 400 पार का जुमला है। उसका पर्दाफाश होगा।

  • अनिल गुप्ता 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................