नकली राॅयल स्टैग शराब बनाकर बेचने वाला आरोपीआबकारी पुलिस के हत्थे चढ़ा गिरफ्तार
अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर में आबकारी विभाग ने अवैध शराब की बिक्री के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक युवक को नकली शराब सहित अन्य सामग्री सहित गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी अनुसार नयाबास चौराहे के पास स्थित देवयानी हासपिटल के पास एक मकान पर आबकारी पुलिस ने दबिश देकर 6 पेटी देशी शराब,आर एम एल ब्रांड के 37 पव्वे और 5 पव्वे राॅयल स्टैग के बरामद किए गए हैं इसके अलावा राॅयल स्टैग के 135 ढक्कन, और एम सीडी के करीबन 400 ढक्कन जब्त किए गए हैं जहां मौके पर मौजूद आरोपी दीपक गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब रहे कि आरोपी आर एम एल देशी शराब को राॅयल स्टैग बोतलों में भरकर ऊंचे दामों में बिक्री करता था । आबकारी पुलिस मामले में जांच कर रही है ।