पांच घंटे बाद बनी सहमति, 15 दिसम्बर तक होगा चोरी खुलासा

Nov 17, 2025 - 13:16
 0
पांच घंटे बाद बनी सहमति, 15 दिसम्बर तक होगा चोरी खुलासा

नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा) नारायणपुर के बिलाली में शीतला माता मंदिर में हुई चोरी की घटना को लेकर वाल क्षेत्र के ग्रामीणों और युवाओं ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया और भारी संख्या में ग्रामीणों ने नारायणपुर एसडीएम कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर मंदिर में चोरी करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई।वृताधिकारी मेघा गोयल के आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया। डिप्टी ने 15 दिसम्बर तक चोरी खुलासा का आश्वासन दिया और गस्त बढ़ाने की बात कही।ग्रामीणों का कहना है कि शीतला माता मंदिर बानसूर, नारायणपुर सहित आसपास के सैकड़ों गांवों की आस्था का केन्द्र है। पिछले शुक्रवार की रात को अज्ञात चोरों ने मंदिर के अंदर रखे दो दानपात्र चोरी कर ले गए और उनमें रखें करीब डेढ़ लाख रूपये और 150 ग्राम चांदी लेकर फरार हो गए।

चोरी की घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।सुबह जब ग्रामीणों को चोरी की सूचना लगी तो मंदिर के बाहर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने करीब 6 घण्टे तक चोरों को पकड़ने की मांग को लेकर मंदिर के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने 7 दिन में घटना का खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वाशन दिया था लेकिन आज 10 दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।जिसको लेकर बिलाली सहित आसपास के हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने नारायणपुर में एसडीएम कार्यालय तक पैदल मार्च किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। एसडीएम दिनेश शर्मा ,थाना प्रभारी नारायणपुर रोहिताश सामरिया,थाना प्रभारी बास दयाल सहित  पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में वृत्त अधिकारी ने समझाइश कर धरने को समाप्त करवाया। साथ संदेश दिया कि आम जन का सहयोग पुलिस के लिए सदैव सर्वोपरि रहना चाहिए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................