जिला कलक्टर ने आरबीएम अस्पताल, अन्नपूर्णा रसोई, धर्मशाला का किया औचिक निरीक्षण: आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

Dec 4, 2025 - 14:58
 0
जिला कलक्टर ने आरबीएम अस्पताल, अन्नपूर्णा रसोई, धर्मशाला का किया औचिक निरीक्षण: आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश


भरतपुर, (कौशलेंद्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला कलक्टर कमर चौधरी ने गुरुवार को आरबीएम अस्पताल, अन्नपूर्णा रसोई, धर्मशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का दौरा कर मरीजों एवं उनके परिजनों से चिकित्सा सुविधाओं, उपचार व्यवस्था तथा स्टाफ के व्यवहार के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन का दायित्व है कि मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए, जिसके लिए निरंतर निगरानी अत्यंत आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि अस्पताल में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक है तथा दवाओं की उपलब्धता भी सुचारू है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी न आने दें तथा सभी वार्डों में नियमित रूप से सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा अस्पताल में उपलब्ध सभी सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं तथा आमजन को निर्बाध एवं संतोषजनक सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
अतिरिक्त बैठने की बैंच, जानकारी दर्शाने वाले होर्डिंग लगाए
अस्पताल में आने वाले बड़ी संख्या में मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा को देखते हुए कलक्टर ने परिसर में अतिरिक्त बैठने की बैंच लगाने के निर्देश दिए, जिससे आमजन को प्रतीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसी क्रम में उन्होंने अस्पताल परिसर में स्थित पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया और निर्देश दिया कि वाहनों के शुल्क की स्पष्ट जानकारी दर्शाने वाले होर्डिंग लगाएं, ताकि लोगों में पारदर्शिता बनी रहे।
सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जिला कलक्टर ने अस्पताल परिसर स्थित धर्मशाला का निरीक्षण किया और वहां ठहरे आमजन से आश्रय व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने धर्मशाला के रसोईघर एवं अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
अस्पताल निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर अन्नपूर्णा रसोई भी पहुंचे। उन्होंने स्वयं लाभार्थियों से बातचीत कर भोजन की गुणवत्ता, मात्रा, साफ-सफाई तथा समय पर उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अन्नपूर्णा रसोई का उद्देश्य आमजन को स्वच्छ, पौष्टिक और किफायती भोजन उपलब्ध कराना है, इसलिए गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान प्राचार्य फिजिशियन डॉ. मुकेश गुप्ता, अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीरेन्द्र सिंह, नर्सिंग अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार, डॉ. योगेन्द्रपाल सिंह, सूबेदार निहाल सिंह सहित अन्य चिकित्सक एवं कार्मिक मौजूद रहे।
---00---

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है