अलवर जिला अस्पताल में दवा लेते समय बुजुर्ग का मोबाइल पार

Apr 21, 2026 - 19:04
 0
अलवर जिला अस्पताल में दवा लेते समय बुजुर्ग का मोबाइल पार

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिला अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों के साथ चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला मंगलवार का है, जहां दवाई वितरण खिड़की नंबर दो पर एक बुजुर्ग व्यक्ति चोरी का शिकार हो गया। पीड़ित की पहचान आजाद खान निवासी टपूकडा क्षेत्र के मिर्चोरी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, आजाद खान अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए पिछले एक सप्ताह से जिला अस्पताल में मौजूद हैं। उनकी पत्नी भर्ती है और उपचार जारी है। मंगलवार को जब वह दवाई लेने के लिए लाइन में खड़े थे, तभी अज्ञात चोर ने उनकी जेब से वीवो कंपनी का मोबाइल फोन निकाल लिया। कुछ देर बाद जब उन्होंने जेब चेक की तो मोबाइल गायब मिला, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पीड़ित ने बताया कि भीड़ का फायदा उठाकर चोर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अस्पताल परिसर में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहा है। फिलहाल पीड़ित ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, अस्पताल में बढ़ती चोरियों को लेकर मरीजों और उनके परिजनों में भय और नाराजगी का माहौल बना हुआ है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................