गोविंदगढ़ में एनएसएस का राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर: चौथे दिन स्वच्छता की सेवा की रही थीम, सामाजिक कार्यों के लिए किया प्रेरित

Mar 17, 2026 - 20:16
Mar 17, 2026 - 20:20
 0
गोविंदगढ़ में एनएसएस का राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर: चौथे दिन स्वच्छता की सेवा की रही थीम, सामाजिक कार्यों के लिए किया प्रेरित

अलवर के गोविंदगढ़ स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (MGGS) में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS 10+2) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का चौथा दिन 'स्वच्छता ही सेवा' थीम को समर्पित रहा।

  • सक्रिय भूमिका निभाने के लिए किया प्रेरित

विद्यालय के प्राचार्य नवीन पाण्डेय ने बताया-राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवकों को सामाजिक सरोकारों से जुड़कर सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

  • शिविर की गतिविधि के बारे में बताया

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रभारी सुनील कुमार ने शिविर में होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसमें योग अभ्यास, बौद्धिक सत्र, श्रमदान, स्वच्छता अभियान, खेलकूद और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं। सुनील कुमार ने विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा और समर्पण की भावना अपनाने का संदेश भी दिया।

  • सीबीईओ ऑफिस में किया श्रमदान

शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) कार्यालय परिसर में श्रमदान किया। इस गतिविधि के माध्यम से उन्होंने सामूहिक समन्वय और सेवा भावना का प्रदर्शन किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है