विधायक राजेंद्र मीणा ने 61 शिव भक्तो को महुवा से गाजे बाजो के साथ बाबा बर्फानी के दर्शनो के लिए अमरनाथ किया रवाना

Jul 22, 2026 - 15:27
Jul 22, 2026 - 19:19
 0
विधायक राजेंद्र मीणा ने 61 शिव भक्तो को महुवा से गाजे बाजो के साथ बाबा बर्फानी के दर्शनो के लिए अमरनाथ किया  रवाना

महुआ (अवधेश अवस्थी)

महुवा उपखंड मुख्यालय से  हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी बडा महादेव मंदिर से बाबा बर्फानी अमर नाथ  के दर्शनो के लिए 61 शिव भक्तो का जत्था  बड़े महादेव जी के मंदिर में पूजा अर्चना कर गाजे बाजे  के साथ  अमरनाथ की जयकारे लगाते हुए विधायक राजेंद्र मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

 विधायक राजेंद्र मीणा  शिव भक्तों के साथ मुख्य बाजार होते हुए बड़े महादेव जी के मंदिर से रवाना हुए इस दौरान जगह-जगह शिव भक्तों का विधायक राजेंद्र मीणा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं व अनेक सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर जगह-जगह स्वागत सत्कार किया और बाबा बर्फानी की मंगल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। 

 शिव भक्त खेमचंद किवाडिया ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महुवा के 61 शिव भक्तों ने  अमरनाथ यात्रा के लिए अपना पंजीयन करा कर अमरनाथ के लिए बुधवार को यात्रा के लिए महुआ से रवाना हुए शिव भक्त बड़े महादेव मंदिर किले वाली देवी गणेश मंदिर मैन मार्केट में डीजे गाजे बाजे के साथ रवाना हुए  । 

शिव भक्त राजू साहू ने जानकारी देते हुए बताया है की सभी शिवभक्त बाबा अमरनाथ के दर्शनो के लिए हर वर्ष की भांति महुवा से 22 जुलाई को रवाना होकर 23 को जम्मू 24 को चन्द्रकोट 25 को पहलगाव के रास्ते बावा बर्फानी के दर्शनो के लिए पहुचंगे वही बालटाल के रास्ते से उतरकर माता वैष्णो देवी के दर्शन कर व शिव खोड़ी मंदिर के दर्शन कर वापिस महुवा लौटेंगे। 

इस अवसर पर खेमचंद किवाड़िया, राजू साहू, महेश सेन, खेमा सैनी, राजकुमार साहू,,दीनदयाल साहू,भगवान लखेरा,देवू साहू,,नीरज सैनी,कपिल गुप्ता,मनीष साहू, छुट्टन साहू सहित सैकड़ो शिव भक्त धर्म प्रेमी बंधु माता बहने गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................