पूर्व प्रधान भाजपा नेता राजेंद्र मीणा ने भाजपा के आगामी कार्यक्रमों का पोस्टर विमोचन किया

Jul 23, 2023 - 20:40
 0
पूर्व प्रधान भाजपा नेता राजेंद्र मीणा ने भाजपा के आगामी कार्यक्रमों का पोस्टर विमोचन किया

महुआ,दौसा (अवधेश कुमार अवस्थी)

महुआ 23 जुलाई पूर्व प्रधान भाजपा नेता राजेंद्र मीणा द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा द्वारा आगामी कार्यक्रमों को लेकर राजस्थान भर में चलाए जा रहे नहीं सहेगा राजस्थान महाभियान के तहत विधानसभा महवा पोस्टर का विमोचन किया।

 भाजपा नेता राजेंद्र मीना ने बताया की भाजपा द्वारा मंडल व विधानसभा स्तर पर नहीं सहेगा राजस्थान महाभियान चलाया जाएगा। इसके तहत मंडल स्तर पर  नुक्कड़ सभा, राजस्थान कांग्रेश सरकार के खिलाफ पैदल मार्च, घर-घर जनसंपर्क महाभियान और साथ ही विधानसभा स्तर पर बाइक रैली का आयोजन करके आम जनता को जगाने का काम किया जाएगा। वही इस अभियान को प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को महुआ विधानसभा क्षेत्र के  घर घर लेकर जाना है और राजस्थान की जन विरोधी कांग्रेश सरकार की गलत नीतियों को आम जनता के सामने उजागर करना है। इस दौरान पूर्व प्रधान राजेंद्र मीणा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान पूर्व सरपंच अमरचंद मीना, मंडल खेड़ला महामंत्री विजेंद्र सांथा, सरपंच अशोक गगवाना, मुकेश खिलचीपुर, वीरेंद्र बबलू मीना, जितेंद्र मीना, रजनेश, रामनिवास, भुल्लू सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................