मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए जल जमाव वाले क्षेत्रों में हो एंटी लार्वा गतिविधियां-जिला कलक्टर

पानी, बिजली, चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Aug 18, 2025 - 13:37
Aug 18, 2025 - 14:59
 0
मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए जल जमाव वाले क्षेत्रों में हो एंटी लार्वा गतिविधियां-जिला कलक्टर

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) सोमवार को जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में पानी, बिजली एवं मौसमी बीमारियों संबंधी साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इसमें पेयजल उपलब्धता, बिजली आपूर्ति व्यवस्था एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए किये गये प्रबंधों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। 
जिला कलक्टर ने मौसमी बीमारियों की समीक्षा करते हुए सीएमएचओ और नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए जल भराव क्षेत्रो में एंटी लार्वा गतिविधियां नियमित हांे और फोगिंग करवाई जाए, साथ ही राजीविका की महिलाओं का सहयोग लिया जाए। उन्होंने जनाना अस्पताल और आरबीएम अस्पताल में सफाई व्यवस्था में सुधार करने हेतु प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने अतिरिक्त कलक्टर शहर को अस्पतालों में साफ सफाई व्यवस्था हेतु औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा विभाग एवं महिला अधिकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि परस्पर समन्वय स्थापित कर लाडो प्रोत्साहन योजना के लंबित प्रकरणों में प्रगति लाये।
उन्होंने नगर निगम आयुक्त श्रवण विश्नोई को निर्देश दिए कि वर्षा होने पर जिन कॉलोनियों में पानी का जमाव ज्यादा रहता है उसकी प्रभावी मॉनिटरिंग की जाये। उन्होंने कहा कि जल भराव क्षेत्रों में जल निकासी हेतु स्थाई रूप से ड्रेनेज सिस्टम के लिए प्लानिंग करें। उन्होंने सेवर बाईपास के निकट जलभराव क्षेत्रो में एवं खादी वाला नाला के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
उन्होंने जिले के सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में छात्र-छात्राओं को नीली और गुलाबी आयरन की गोलियां शीघ्र उपलब्ध करवाने के लिए शिक्षा विभाग और चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए, साथ ही इस बिन्दु को लेकर जिला निष्पादन बैठक में समीक्षा भी की जाएं। उन्होंने एसीईओ को निर्देश दिए कि पंचायतों में घुमंतू आवासहीन परिवारों को आवासीय पट्टा वितरण करने के लिए पुनः चिन्हित कर कार्ययोजना बनाये जिससे कोई भी पात्रजन वंचित नहीं रहे, साथ ही लंबित प्रकरणों में प्रगति लाये। उन्होंने गिव अप अभियान और पीएम विश्वकर्म योजना में प्रगति लाने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडन (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम 2013 की अनुपालना में प्रत्येक राजकीय, सार्वजनिक संस्था जिसमें 10 से अधिक कार्मिक कार्यरत हैं, वहां आन्तरिक शिकायत समिति का अनिवार्य रूप से गठन करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कृषि विभाग को निर्देश दिए कि तिलहन उत्पादन में रूचि लेने, तिलहन का उत्पाद, उत्पादकता बढ़ाने एवं नवीनतम वैज्ञानिक तकनीकी के प्रचार-प्रसार करने के साथ ही नेशनल मिशन एडिबिल ऑयल (ऑयल सीड) योजनान्तर्गत कार्यक्रम आवेदन प्रक्रिया में प्रगति लाये।
उन्होंने निर्देश दिए कि राज्य सरकार की मंशानुरूप बजट घोषणाओं की अतिशीघ्र क्रियान्विती सुनिश्चित की जाए। सभी अधिकारी घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर गंभीर रहें। उन्होंने जिले से संबंधित सभी बजट घोषणाओं की विभागवार समीक्षा की और प्रत्येक की स्थिति के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घोषणा के क्रियान्वयन को नियमित फॉलो किया जाए।
उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज होने वाले प्रकरणों का समयबद्ध एवं सही निराकरण हो इसके लिए सभी विभाग पोर्टल का नियमित रूप से अवलोकन करें। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर समस्याओं का जबाब देते समय सारगर्भित एवं समस्या से संबंधित तथ्यों का समावेश करते हुये विभाग अपना पक्ष रखें। उन्होंने परिवादियों को राहत दिये जाने, योजनाओं का लाभ दिये जाने के मामलों में समय की पालना सुनिश्चित करें।
बैठक में अतिरिक्त जिला प्रशासन घनश्याम शर्मा, शहर राहुल सैनी, निदेशक घना मानस सिंह, सचिव बीडीए नीलिमा तक्षक, उपखण्ड अधिकारी राजीव शर्मा, एसीईओ विनय मित्र, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गौरव कपूर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................