नगर पालिका तखतगढ़ ने पशु पालकों को घर ही रखने की दी चेतावनी खुले में रखने पर होगी कार्यवाही
तखतगढ / बरकत खा
नगरपालिका क्षेत्र तखतगढ के निवासियों से अपील की जाती है कि बेसहारा नंदियो / गोवंशो / पशुओ से सावधानी बरते। इस बेसहारा पशुओं द्वारा आपसी संधर्ष के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना घटित ना हो मुख्य मार्गों एवम् बाजार क्षेत्रों में वाहन धीमी गति से चलावे तथा बेसहारा पशुओं से उचित दूरी बनाकर रखे। अपने स्तर से हटाने का प्रयास ना करे। अपने स्वय के पशुओं को खुले में ना छोडे एवम् निर्धारित पशु बाडे में रखे। बेसहारा पशु की सूचना नगरपालिका के संबंधित जमादार / कर्मचारी को देवे। वृद्व / बच्चे पशुओं के निकट नही जावें। नगरपालिका नागरिकों की सुरक्षा के लिये सदैव प्रतिबंद्व है। आप सभी नागरिकों के सहयोग से ही इस समस्या का स्थाई समाधान संभव है। अतः नगर हित एवम् जनसुरक्षा के मध्येनजर नगरपालिका प्रशासन का सहयोग करें।
अतः पुनः आपसे अपील की जाती है कि अपने स्वय की गायों/भेसो/ मवेशियों को खुला नही छोडे। यदि किसी प्रकार से यह पाया जाता है कि आप द्वारा अपने निजी पशुओं / मवेशियों को खुले में छोडा जाता है तो संबंधित मालिक के विरूद्व नियमानुसार कार्यवाही भी की जावेगी।

