थाने जाकर स्कूल के बच्चों ने पुलिस जवानों को बांधी राखी

Aug 28, 2023 - 20:03
Aug 29, 2023 - 17:21
 0
थाने जाकर स्कूल के बच्चों ने पुलिस जवानों को बांधी राखी

तखतगढ (बरकत खां)

महावीर स्कूल में रक्षा बंधन के पावन पर्व पर बच्चों द्वारा तखतगढ़ नगर के थाने में तैनात पुलिस जवानों को राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया गया। देश के सैनिक व पुलिस जवान निरंतर अपनी तैनाती को लेकर त्यौहारों में शामिल नहीं हो पाते हैं देश सेवा में लगे ऐसे जवानों की कलाई सुनी न रहे इसलिए विधालय प्रबंधन समिति द्वारा रक्षा बंधन का कार्यक्रम पुलिस जवानों के साथ मनाया।

इस मौके पर विधालय के बच्चों के पुलिस थाना हेड कांस्टेबल पदमाराम , सावलाराम , निकु सिंह,व समस्त जवानों को राखी बांधी , हेड कांस्टेबल पदमाराम ने बच्चियों को छोड़ छाड़ व उनकी सुरक्षा के जानकारी दी इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाध्यापक राज कुमार जीनगर उपस्थित रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow