जमशेदपुर में सजेगा अग्रवाल समाज का महाकुंभ: 51 वर्षों के इतिहास में पहली बार झारखंड में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय परिषद बैठक 25 से

Jul 23, 2026 - 19:30
 0
जमशेदपुर में सजेगा अग्रवाल समाज का महाकुंभ: 51 वर्षों के इतिहास में पहली बार झारखंड में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय परिषद बैठक 25 से

विष्णु मित्तल | भरतपुर

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (नई दिल्ली) के नए पांच वर्षीय कार्यकाल के सत्र की प्रथम राष्ट्रीय परिषद की ऐतिहासिक बैठक आगामी 25 और 26 जुलाई को झारखंड के जमशेदपुर (टाटानगर) में आयोजित होने जा रही है। संगठन के 51 वर्षों के गौरवशाली इतिहास में यह पहला अवसर है जब झारखंड प्रांत को इस महत्वपूर्ण बैठक की मेजबानी और आतिथ्य का सौभाग्य मिला है।

इस राष्ट्रीय कार्यसमिति में भाग लेने के लिए भरतपुर से हाल ही में भारी मतों से निर्वाचित हुए राष्ट्रीय उप महामंत्री मनोज जिंदल के नेतृत्व में राजस्थान का 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर के लिए रवाना हो गया है।

होटल रामाडा में सजेगा मंच, देशभर के दिग्गज जुटेंगे

मनोज जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह दो दिवसीय बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल की अध्यक्षता तथा विशिष्ट अतिथि महामंत्री गोपाल गोयल एवं विनोद अग्रवाल के आतिथ्य में संपन्न होगी। कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने के लिए जमशेदपुर के होटल रामाडा को दो दिनों के लिए बुक किया गया है।

बैठक की भव्य तैयारियों में झारखंड प्रांत की टीम के संयोजक संदीप मुरारका और अभिषेक अग्रवाल 'गोल्डी' विगत एक माह से जुटे हुए हैं। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से अग्रवाल समाज की जानी-मानी हस्तियां, उद्योगपति और समाज सेवी शिरकत करेंगे।

आगामी 5 वर्षों का रोडमैप और चिंतन

संगठनात्मक दृष्टि से पूरे देश को 50 राज्यों में विभाजित किया गया है। मनोज जिंदल ने बताया:

"अग्रवाल समाज के प्रतिनिधि के रूप में हम इस बैठक में शामिल हो रहे हैं। सम्मेलन में समाज की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक जागरूकता और सहभागिता जैसे गंभीर विषयों पर गहन चिंतन किया जाएगा। साथ ही, आगामी 5 वर्षों के लिए संगठन की भावी कार्ययोजना और दिशा-निर्देशों पर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।"

राजस्थान से 15 सदस्यीय डेलिगेशन शामिल

मनोज जिंदल के साथ राजस्थान से जा रहे 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से:

  • सीकर: दीपक जाजोदिया (राष्ट्रीय महामंत्री, युवा)

  • उदयपुर: के.के. गुप्ता (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) व प्रकाश अग्रवाल

  • धौलपुर: प्रेम मंगल (राष्ट्रीय उप महामंत्री)

  • भरतपुर: राजेंद्र गोयल पावटा (महामंत्री)

  • महुवा (दौसा): रोहित गर्ग (युवा प्रदेश अध्यक्ष) व गणपत अग्रवाल

  • जोधपुर: एडवोकेट ज्ञान ज्योति गुप्ता (प्रदेश अध्यक्ष)

  • हनुमानगढ़: घनश्याम गुप्ता (महामंत्री)

  • भीलवाड़ा: अमित अग्रवाल (महामंत्री)

  • नोहर: रविंद्र बंसल (युवा प्रदेश अध्यक्ष) सहित कई गणमान्य प्रतिनिधि शामिल हैं।

रवानगी के समय भारत भूषण अग्रवाल, जितेंद्र गोयल (ज्वाला), विनोद गुप्ता, मनीष गर्ग, ओमप्रकाश गुप्ता, पूरन चंद्र मित्तल, पवन गुप्ता और योगेश सिंघल ने प्रतिनिधिमंडल को सुखद एवं सफल यात्रा की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................