चुनाव ड्यूटी पर शिक्षिका को कार्यमुक्त करने पर स्कूल में परिजनों का हंगामा, प्रधानाचार्य ने दर्ज कराई शिकायत

Sep 5, 2026 - 17:17
 0
चुनाव ड्यूटी पर शिक्षिका को कार्यमुक्त करने पर स्कूल में परिजनों का हंगामा, प्रधानाचार्य ने दर्ज कराई शिकायत

जयपुर (राजस्थान) सांगानेर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंदाऊ में स्थानीय निकाय चुनाव ड्यूटी को लेकर विवाद गहरा गया है। विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका को चुनाव ड्यूटी के लिए कार्यमुक्त (रिलीव) करने से नाराज परिजनों और समर्थकों ने विद्यालय परिसर में घुसकर जमकर हंगामा किया। घटना को लेकर प्रधानाचार्य सीमा चौधरी ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

  • सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम

प्रधानाचार्य सीमा चौधरी के अनुसार, शिक्षिका शिखा मीणा की ड्यूटी स्थानीय निकाय चुनाव में लगाई गई थी। नियमानुसार उन्हें 1 सितंबर को जिला निर्वाचन कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराने के लिए विद्यालय से कार्यमुक्त कर दिया गया था। आरोप है कि 2 सितंबर को सुबह करीब 10 बजे संबंधित शिक्षिका के साथ 40 से 50 लोग अनाधिकृत रूप से विद्यालय परिसर में घुस आए।

हंगामा करने वाले लोग सीधे प्रधानाचार्य के कक्ष में प्रवेश कर गए और कुर्सियों पर जबरन बैठ गए। इस दौरान कुछ लोग वीडियो बनाने लगे और कुछ ने कक्षाओं में भी घुसने का प्रयास किया, जिससे अध्ययनरत छात्र-छात्राओं व शिक्षकों में अफरा-तफरी मच गई। यह पूरा घटनाक्रम प्रधानाचार्य कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है।

  • राजकार्य में बाधा और धमकी के आरोप

प्रधानाचार्य का आरोप है कि घटना के समय वे शिक्षा विभाग के पोर्टल पर आवश्यक प्रशासनिक कार्य कर रही थीं। हंगामे के कारण राजकार्य बाधित हुआ और विद्यालय का शैक्षणिक माहौल खराब हुआ। शिकायत में यह भी कहा गया है कि विरोध करने पर कुछ लोगों ने उन्हें एससी-एसटी एक्ट के तहत झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी।

प्रधानाचार्य ने बताया कि पूर्व में भी पदभार ग्रहण करने के दौरान विद्यालय में तालाबंदी जैसी स्थिति उत्पन्न की गई थी और मामले को जातिगत रंग देने की कोशिश की गई थी। उन्होंने राजकार्य में बाधा डालने, विद्यालय का वातावरण बिगाड़ने और धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है