एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव ने नगर पालिका क्षेत्र में गंदगी बदहाली को लेकर दी चेतावनी

Sep 5, 2026 - 17:33
 0
एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव ने नगर पालिका क्षेत्र में गंदगी बदहाली को लेकर दी चेतावनी

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन)भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के प्रदेश महासचिव विनोद जाटव ने स्थानीय नगर पालिका प्रशासन को शहर में व्याप्त गंदगी सफाई व्यवस्था बदहाल  को लेकर उग्र आंदोलन की कड़ी चेतावनी दी है।
उन्होंने बताया कि प्रशासन की अनदेखी से कस्बे में जनता परेशान है। लगभग 10 दिन से सफाई कर्मियों की हड़ताल से कस्बे में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। 
प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर 2 दिन के अंदर सफाई कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं हुआ। सफाई व्यवस्था दूरस्त नहीं हुई तो सोमवार को मैं नगर पालिका कार्यालय के अंदर कचरा भरकर लेकर जाऊंगा और प्रशासन के सामने अपना विरोध दर्ज कराऊंगा।
 पदाधिकारी का आरोप है कि बार-बार ध्यानाकर्षण कराने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन नागरिकों की बुनियादी सुविधा का  सुधारने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। 
 प्रशासन को गंदगी की जनसमस्या को दूर करने के लिए सोमवार का अल्टीमेटम दिया गया है।
संगठन ने साफ किया है कि आम जनता के हितों से जुड़ी इस बदहाली के खिलाफ उनका संघर्ष मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है