रंग बिरंगी झालरो से अटे बाजार
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) दीपावली का पर्व जैसे जैसे नजदीक आ रहा है बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है। ग्राहकों को बाजार में दुपहिया वाहनों की वजह से जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। बुधवार को बाजार में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ देखी गई। मेंन बाजार व पुरानी सब्जी मंडी स्थित बाजार मे ग्राहकों की भीड़ देखी गई। ग्रामीण क्षेत्र के लोग सवेरे से ही बाजारों की ओर रूख करने लगे थे। दीपावली के लिये अभी से ही लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं। घर की साज सज्जा को झालरों, इलेक्ट्रिक लाइट, आदि की खरीदारी करने को पुरुषों एवं नवयुवकों की भीड़ है। दुपहिया वाहनो के कारण बाजार में लोग जाम से जूझ रहे हैं।