फेसबुक पर पुराने सिक्के-नोट खरीदने का झांसा देकर ठगी करने वाला शातिर दबोचा, 2 मोबाइल और बाइक जब्त

Sep 5, 2026 - 17:27
 0
फेसबुक पर पुराने सिक्के-नोट खरीदने का झांसा देकर ठगी करने वाला शातिर दबोचा, 2 मोबाइल और बाइक जब्त

रामगढ़ (अलवर)  नौगांवा थाना क्षेत्र में पुलिस और डीएसटी (डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम) ने साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे 'साइबर संग्राम अभियान 3.0' के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने फेसबुक पर पुराने दुर्लभ सिक्के और नोट महंगे दामों में खरीदने का लालच देकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 2 मोबाइल फोन, 2 सिम कार्ड और एक बाइक जब्त की गई है।

  • सूचना पर पाटनभान मार्ग पर दबिश देकर पकड़ा

थानाधिकारी हरदयाल सिंह यादव ने बताया कि जिले में ऑनलाइन ठगी, सेक्सटॉर्शन, फर्जी सिम व एटीएम फ्रॉड जैसे साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए एएसपी दीपक कुमार और डीएसपी परमेश्वर लाल के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया था। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना पर टीम ने पाटनभान जाने वाले रास्ते पर नाकाबंदी कर दबिश दी। इस दौरान संदिग्ध युवक साहिद (19), पुत्र आसमदीन, निवासी पाटनभान (थाना नौगांवा) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें ठगी के नेटवर्क का खुलासा हुआ।

  • ठगी की रकम से बाइक खरीदने की आशंका

पुलिस ने आरोपी के पास से 2 मोबाइल और 2 सिम कार्ड के अलावा एक हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक भी मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत जब्त की है। पुलिस को अंदेशा है कि यह मोटरसाइकिल साइबर ठगी के जरिए जुटाए गए पैसों से खरीदी गई है।

  • संगठित अपराध की धारा में केस दर्ज

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने प्रदेशभर में कई लोगों को अपने जाल में फंसाकर ऑनलाइन रकम ऐंठी है। आरोपी के खिलाफ संगठित अपराध से संबंधित धारा 112 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिक जांच में आरोपी का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी हरदयाल सिंह, एएसआई झम्मन सिंह, कांस्टेबल अजीत कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रविंद्र सिंह और बिजेंद्र सिंह शामिल रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है