भोपा बाजार चौराहे पर अतिक्रमण बना जाम की वजह, कार्रवाई की उठी मांग

Sep 5, 2026 - 17:37
 0
भोपा बाजार चौराहे पर अतिक्रमण बना जाम की वजह, कार्रवाई की उठी मांग

चौरीचौरा (शशि जायसवाल)  भोपा बाजार चौराहे पर सड़क के किनारे बढ़ते अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है। दुकानों, ठेला-खोमचों और सड़क पर खड़े ऑटो के चलते मुख्य मार्गों पर आवागमन मुश्किल हो गया है। गोरखपुर-देवरिया मार्ग और नई बाजार रोड पर जाम की स्थिति बनने से राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे के आसपास सड़क की जगह पर दुकानें और ठेले लगने से मार्ग की चौड़ाई कम हो गई है। व्यस्त समय में वाहनों का दबाव बढ़ने पर स्थिति और बिगड़ जाती है। इससे एंबुलेंस, स्कूली वाहनों और अन्य जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहनों को भी रास्ता निकालने में दिक्कत होती है। संकरे मार्ग के कारण दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है।

इस मामले को लेकर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विनय कुमार शिवशंकर ने उपजिलाधिकारी चौरीचौरा को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि पीडब्ल्यूडी की ओर से पहले खाली कराई गई जमीन पर एक मिष्ठान दुकान का दोबारा संचालन शुरू हो गया है। इसके अलावा आसपास ठेला-खोमचा लगवाकर अवैध वसूली किए जाने का आरोप भी लगाया गया है।

शिकायतकर्ता ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने और सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की है। साथ ही सड़क पर लगने वाली दुकानों और ठेलों को हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने की अपील की गई है।

स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन की ओर से जल्द कार्रवाई होने पर चौराहे पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और आम राहगीरों, स्कूली बच्चों तथा मरीजों के आवागमन में सुविधा होगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है