निर्दलीय प्रत्याशियों को मिले चुनाव चिन्ह अब जुटें प्रचार में घर-घर पहुंचने में लगे प्रत्याशी
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) निकाय चुनाव में आज निर्दलीयों को चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद ही अब नगर पालिका क्षेत्र में चुनाव प्रचार ने तेजी पकड़ ली है। निर्दलीय प्रत्याशी अपना चुनाव चिन्ह वार्ड में घर-घर पहुंचाने में जुटे हुए है। यहां मतदान 11 सितंबर को होगा।
वही प्रत्याशियों की धमाचौकड़ी से मतदाता भी परेशान नजर आ रहा है। मतदाता सभी को हां हां करता नजर आ रहा है। चुनाव चिन्ह आने के बाद मतदाता प्रत्याशियों के वजन का आंकलन करने में लगा है। वही मतदाता वार्ड की कमान किसके हाथ सौंपी जाए, इसके लिए भीआपसी मतदाताओं में मंथन होने लगा है।
निर्दलीय प्रत्याशियों को मिले चुनाव चिन्ह ...
निर्दलीय प्रत्याशियों को अलमारी, बांसुरी, सेब, गैस चूल्हा सिलाई मशीन बाल्टी हारमोनियम, टेलीविजन, कोट गुब्बारा, मिर्च और साइकिल पंप जैसे आदि चुनाव चिन्ह मिले हैं।
चुनाव प्रचार के दौरान किन नियमों का पालन जरूरी है?
प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करना होगा ।और प्रचार सामग्री बिना अनुमति नहीं लगानी होगी।
भवन पर प्रचार सामग्री लगाने के लिए क्या आवश्यक है?
निजी भवन पर प्रचार सामग्री लगाने के लिए भवन मालिक की लिखित सहमति अनिवार्य है।

