सूडान के स्टील प्लांट में हादसा: बिलारी के धर्मेंद्र की मौत, 18 दिन बाद घर पहुंचा पार्थिव शरीर

Sep 5, 2026 - 17:38
 0
सूडान के स्टील प्लांट में हादसा: बिलारी के धर्मेंद्र की मौत, 18 दिन बाद घर पहुंचा पार्थिव शरीर

चौरीचौरा, (गोरखपुर/शशि जायसवाल)। रोजी-रोटी के लिए सूडान गए चौरीचौरा के बिलारी गांव निवासी धर्मेंद्र यादव की स्टील प्लांट में हुए भट्टी विस्फोट में मौत हो गई। हादसे के करीब 18 दिन बाद शुक्रवार सुबह उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।

बताया जा रहा है कि 17 अगस्त की रात स्टील प्लांट में भट्टी में ब्लास्ट हुआ था। घटना के अगले दिन कंपनी ने परिवार को धर्मेंद्र की मौत की सूचना दी। इसके बाद सूडान में पोस्टमार्टम सहित अन्य जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की गईं। शव को भारत लाने की प्रक्रिया में कई दिन लग गए।

परिजनों के अनुसार 2 सितंबर को कंपनी ने फोन पर शव को भारत भेजे जाने की जानकारी दी। अगले दिन शव दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा और वहां से लखनऊ भेजा गया। लखनऊ पहुंचने के बाद एंबुलेंस से शव को बिलारी गांव लाया गया।

13 साल के बेटे ने दी पिता को अंतिम विदाई

शुक्रवार सुबह शव गांव पहुंचने के बाद अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद झंगहा के गौरी घाट पर धर्मेंद्र यादव का अंतिम संस्कार किया गया। उनके 13 वर्षीय बेटे पवन यादव ने पिता को मुखाग्नि दी। धर्मेंद्र के परिवार में पत्नी अनीता देवी के अलावा तीन बेटे हैं। पवन 13 वर्ष, नैतिक 12 वर्ष और अंश 10 वर्ष के हैं। पिता की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अंतिम संस्कार में रिश्तेदारों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए।

परिजनों ने सरकार और संबंधित कंपनी से परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सहायता और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है