भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का 41वां स्थापना दिवस

Apr 6, 2021 - 21:24
 0
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने  मनाया पार्टी का 41वां स्थापना दिवस

डीग (भरतपुर,राजस्थान/ पदम जैन)  कस्बे की खण्ड़ेलवाल धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल द्धारा अध्यक्ष अनिल कुमार की अध्यक्षता में पार्टी का 41वां स्थापना दिवस कोविड़ 19 की पालना करते हुए समारोह पूर्वक मनाया गया। सर्व प्रथम मां भारती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शहर मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार एडवोकेट ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए  पार्टी की रीति  नितियों से अवगत कराया ।उन्होंने  कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता पार्टी की विचार धारा से जुडते हुए पार्टी  और सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाकर  पार्टी को ऊचाईयों पर पहुंचाने का कार्य करें।आज पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही हर जगह पर भारतीय जनता पार्टी का परचन लहर रहा है। पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरनाथ गुप्ता, ओमप्रकाश कौशिक ने भी अपने विचार रखे।इस मौके पर छैल बिहारी खण्ड़ेलवाल, योगेश कोली,देवेश यादव,दाऊ दयाल नसवारिया,पवन खंडेलवाल,भरत सिंह एडवोकेट,नानक सांखला,सर्वेश अरोड़ा, आदि  कार्यकर्ता  मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री हरपाल सिंह सोलंकी ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................