उदयपुरवाटी में गूँजा ‘गौ माता की जय’ का उद्घोष: 15,332 हस्ताक्षरों के साथ तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)। 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत सोमवार को उदयपुरवाटी कस्बे में गौ माता को 'राष्ट्र माता' का दर्जा दिलाने और उनके संरक्षण हेतु एक विशाल जन-आंदोलन देखने को मिला। कस्बे के खेल मैदान से लेकर मुख्य बाजार तक गौ भक्तों ने भजन-कीर्तन करते हुए भव्य रैली निकाली और अपनी मांगों को बुलंद किया।
अभियान की सबसे बड़ी विशेषता 15,332 नागरिकों के हस्ताक्षर युक्त प्रपत्र रहे। क्षेत्र के हजारों लोगों की भावनाओं को समेटे हुए इन हस्ताक्षरों को राष्ट्रपति, राज्यपाल, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम उदयपुरवाटी तहसीलदार को ज्ञापन के रूप में सौंपा गया जिसकी प्रमुख माँगें: -
-
गौ माता को अविलंब ‘राष्ट्र माता’ का संवैधानिक दर्जा दिया जाए।
-
गौ संरक्षण हेतु राष्ट्रीय स्तर पर कड़े कानून बनाए जाएं।
-
गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गौचर भूमि के संरक्षण की मांग की गई।
इस पुनीत कार्य में पूरण मल महाराज (गिरावड़ी गौशाला), गोपाल दास महाराज, महंत नारायण दास त्यागी, ब्रह्माकुमारी सुनीता दीदी और श्यामशरण मनीष महाराज जैसे संतों का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। संतों ने अपने संबोधन में कहा कि गाय केवल पशु नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का आधार है।
रैली और ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख गौ रक्षक अमित जांगिड़, अनुराग योगी (कोट), जॉनी शर्मा, बजरंग सिंह शेखावत (इंद्रपुरा), लोकेंद्र भाटी (कोटडी), राहुल छापोली, रामनारायण नांगल और नगेंद्र सिंह इंद्रपुरा सक्रिय रहे।
साथ ही बजरंग दल के सुनील हिंदू, बजरंगलाल सोनी, महेंद्र सैनी, अशोक बाबा, रजत मौर्य, प्रदीप सैनी, गोपाल शर्मा, सुनील गौरक्षक, मयंक, पूनम सोनी, सतीश मिश्रा, रतन सैनी, श्री राम स्वामी, वीरेंद्र शेखावत और राम सिंह सैनी सहित सैकड़ों की संख्या में गौ भक्त और सनातन प्रेमी उपस्थित रहे।


