स्वतंत्रता दिवस पर दिव्यांग बच्चो की प्रतियोगिता अयोजित

Aug 15, 2023 - 21:25
Aug 15, 2023 - 21:39
 0
स्वतंत्रता दिवस पर दिव्यांग बच्चो की प्रतियोगिता अयोजित

राजगढ़,अलवर (महेन्द्र अवस्थी)

स्वतंत्रता दिवस पर तालुका विधिक सेवा समिति की ओर से ग्राम डाबला स्थित आधारशिला मानव संस्थान में दिव्यांग बच्चों के लिए ब्रेन लिपि, साइन लैंग्वेज में भाषण, हिंदी भाषण एंव चित्रकला सहित अन्य प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। एडवोकेट रमेश चन्द शर्मा ने बताया कि बच्चो में आत्मविश्वास व मनोबल को लेकर  संस्थान के संस्थापक आर.सी.मीना के निर्देशन में प्रतितोगीताए आयोजित की गई। इस मौके पर पहुंचे अतिथि व भामाशाहो बच्चो के हुनर व कौशल की तारीफ करते उन्हें आगे बढने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर निलेश त्रिपाठी, एकलाख अंसारी, सुबेन्द्र कुमार सैनी, कैलाश चन्द बैरवा, डॉक्टर स्वाति चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow