शोभा यात्रा निकाल किया विशाल भंडारे का आयोजन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) तहसील क्षेत्र के ग्राम बिचगांव में श्री श्री 1008 संत शिरोमणि राष्ट्रीय संत श्री दुर्लभ नाथ जी महाराज की 164वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में दो दिवसीय कार्यक्रम मंगलवार को सत्संग का आयोजन हुआ। आज दूसरे दिन बुधवार को विशाल शोभा यात्रा आकर्षक झांकियां के साथ ग्राम में निकाल कर विशाल भंडारे का आयोजन श्री दुर्लभ नाथ जन्मभूमि मंदिर बिचगावा में आयोजित किया गया । समिति सदस्य रामेश्वर खींची व पवन नागर ने बताया कि शोभा यात्रा आकर्षक झांकियां के साथ मंदिर कार्यक्रम स्थल से निकलकर मुख्य मार्गों से होकर निकाली गई। बरसात होने पर भी श्रद्धालुगण बड़ी संख्या में शामिल हुए। यात्रा के बाद, मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दराज से आए श्रद्धालुओं सहित सभी भक्तों को प्रसाद ग्रहण कराया गया। इस अवसर पर मंगलनाथ महाराज (बांदीकुई आश्रम)सरपंच प्रतिनिधि रिंकल मीणा, नेतराम, रामनारायण खटीक, पूरण मल्होत्रा, हीरालाल खींची, रामस्वरूप खींची आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

