दो बच्चों के साथ महिला लापता, पुलिस और परिजन तलाश में जुटे

Apr 15, 2026 - 17:35
 0
दो बच्चों के साथ महिला लापता, पुलिस और परिजन तलाश में जुटे

भीनमाल (तखतगढ़/ बरकत खान)। स्थानीय कस्बे से एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। महिला 14 अप्रैल की सुबह अपने घर से पीहर जाने का कहकर निकली थी, लेकिन वह अपने गंतव्य तक नहीं पहुंची। परिजनों की शिकायत पर भीनमाल पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला के पति ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी नीलम, अपने दो बच्चों—पुत्र हर्ष (2 वर्ष) और पुत्री भूमिका (7 वर्ष) के साथ 14 अप्रैल को सुबह करीब 9:00 बजे घर से निकली थी। उसने बताया था कि वह अपने पीहर शिवगंज जा रही है। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह शिवगंज नहीं पहुंची, तो परिजनों को चिंता हुई।

हिला और बच्चों के वापस न लौटने पर पति और अन्य परिजनों ने संभावित ठिकानों, रिश्तेदारों और आस-पड़ोस में काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। दोनों बच्चे बहुत छोटे हैं, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।

शिकायत मिलने के बाद भीनमाल पुलिस ने महिला और बच्चों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और बस स्टैंड व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पूछताछ की जा रही है।

अपील: यदि किसी भी व्यक्ति को इन बच्चों या महिला के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या परिजनों को सूचित करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है