सार्वजनिक निर्माण विभाग खंड वैर कार्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन

Sep 12, 2025 - 13:20
 0
सार्वजनिक निर्माण विभाग खंड वैर कार्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन

वैर (भरतपुर/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) उपखंड वैर के गांव गुठाकर के ग्रामीणों ने समराया से गुठाकर को जाने वाली स्वीकृत सड़क का निर्माण कार्य नहीं कराने पर सार्वजनिक निर्माण विभाग खंड कार्यालय वैर में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन पर बैठे ग्रामीणों ने बताया कि ‌तत्कालीन कांग्रेस शासन काल में बजट घोषणा के तहत स्टेट हाइवे स्थित गांव समराया से गुठाकर के लिए सड़क स्वीकृत  की गई। करीब दो साल निकल जाने के बाद भी आज दिनांक तक  सड़क  का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। उक्त सड़क मार्ग पर गहरे गड्ढे हो रहे है जिसके कारण लोगों का गुजरना वमुश्किल हो रहा है। समराया से गुठाकर जाने के लिए एक मात्र रास्ता होने के कारण स्कूली छात्र छात्राओं को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्कूली छात्र छात्राओं को विद्यालय, ट्यूशन आदि कार्यों के लिए आना जाना नहीं हो पाता है।

बुजुर्ग एवं महिलाएं को भी आने जाने में भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं ‌‌। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत करा दिया। लेकिन विभाग के अधिकारियों  द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही हैं।  धरना प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने अधिशाषी अभियंता के नाम कनिष्ठ अभियंता को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उल्लेख किया गया है। कि अगर सड़क निर्माण कार्य तीन दिवस में नहीं कराया गया तो आगे भी उग्र आंदोलन किया जाएगा।जिसकी समस्त जिम्मेदारी अधिशाषी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग खंड वैर की होगी। धरना प्रदर्शन में रोशन मास्टर,लखन सिंह, महेश,बकील, गंगा, बहादुर मेम्बर,केदार मास्टर, प्रेमसिंह आदि  मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................