भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 06 अगस्त। जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बुधवार को शहर में जलभराव क्षेत्रों, नालों एवं ड्रेनेज सिस्टम का बीडीए एवं नगर निगम की टीम के साथ लगातार पांच घंटे तक निरीक्षण कर पानी निकासी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि नालों व डेªनेज सिस्टम के बहाव क्षेत्र में अवरोधक कचरा एवं अस्थाई अतिक्रमणों को हटाकर मोतीझील, होम कैनाल, गिर्राज कैनाल व अजान कैनाल तक पानी निकासी के रिजल्ट सामने आने चाहिये।
जिला कलक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि पानी लिफ्ट के लिये पम्प कम से कम लगाने पडें, नालों की सफाई, अस्थाई अतिक्रमणों को हटाने एवं रास्तों में बडे पाईप लगाकर पानी का प्रवाह निर्बाध जारी रखने की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी रिजल्टबेस कार्य करते हुये बार-बार आने वाली समस्या का स्थाई निराकरण लक्ष्य रखते हुये टीम भावना से कार्य करें। उन्होंने सेवर रोड पर गांधीनगर, गणेशनगर, जसवंत नगर, अनाह में स्थित जलभराव क्षेत्रों का निरीक्षण कर निगम व बीडीए द्वारा लगाये पम्पसेटों का जायजा लिया। उन्होंने आवासीय क्षेत्रों से पानी को लिफ्ट कर नालों डालने के दौरान नालों के बहाव क्षमता एवं अवरोधकों का जायजा लिया। उन्होंने बीडीए द्वारा पानी निकासी के लिये अस्थाई खोदी गई नाली में अनियमितता पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये संबंधित अभियंताओं को चार्जशीट देने के निर्देश दिये।
जिला कलक्टर ने हीरादास पर रोड के दोनों ओर बने नालों एवं रोड के भूमिगत नालों में पानी के बहाव को सुचारू करने के लिये फेरोकवर हटवाकर सफाई कराने के निर्देश दिये। उन्होंने हीरादास से अनाह गेट तक भूमिगत नाले को जगह-जगह खुलवाकर पानी निकासी की गति का निरीक्षण कर निगम को सफाई कराने के निर्देश दिये। उन्होंने गोलपुरा रोड से बाईपास तक पानी निकासी के लिये खोदी गई अस्थाई ड्रेन में रास्तों के लिये लगाये गये पाईपों को बडे आकार का लगाने तथा आवासीय क्षेत्रों से भी पानी लिफ्ट करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने बाईपास पर रियासतकालीन कैनाल सिस्टम का कऊआ का नगला तक निरीक्षण किया जहां से एमईएस रैस्टहाउस के पीछे होकर कंजोली पुलिया होकर मोतीझील में पानी के बहाव क्षेत्र का निरीक्षण कर जगह-जगह अवरोधकों को हटवाने के निर्देश दिये।
जिला कलक्टर ने कहा कि पानी निकासी के लिये यदि कैनालों में अवरोधक हट जायेंगे तो पीछे का पानी स्वतः ही फ्लो के साथ अजान कैनाल, होम कैनाल, मोतीझील, गिर्राज कैनाल के माध्यम से शहर के बाहरी क्षेत्र में चला जायेगा। उन्होंने बीडीए की सैक्टर 14, रघुनाथपुरी, अनाज मण्डी, भीमा रिसोर्ट के पीछे, कुम्हेर गेट आदि क्षेत्रों की कॉलोनियों का भी निरीक्षण कर पानी निकासी के लिये लगाये गये पम्पों का जायजा लिया। उन्होंने अजान कैनाल रैगुलेटर स्थल, होम कैनाल से मोतीझील एवं गिर्राज कैनाल से रैगुलेटर स्थल का निरीक्षण कर जल संसाधन विभाग को रैगुलेशन स्थलों पर सफाई कराकर पानी के बाहव सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने आवासीय क्षेत्रों में नागरिकों से रूबरू होकर फीडबैक भी लिया। इस अवसर पर आयुक्त बीडीए कनिष्क कटारिया, अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी, नगर निगम के सचिव विजय प्रताप सहित बीडीए व नगर निगम के सभी अभियंताओं की टीम उपस्थित रही।
ये दिये निर्देश-
बीडीए आईसीएआर से चामड़ तक एलएचएस नाले को चौड़ा कर पदम विहार, गणेश नगर आदि से सीधे पानी की निकासी करंे। महत्वपूर्ण स्थानों पर निवासियों के लिए बने रास्ते के नीचे पानी का निर्बाध प्रवाह सुनिश्चित करने के लिये बड़े पाइप रखें। राधा नगर के पास कच्ची नाली को ठीक करेगा, जहाँ छोटे पाइपों के कारण पानी का बहाव धीमा हो रहा है। अग्रसेन स्कूल के पीछे जलभराव वाली कृषि भूमि के लिए क्रॉस ड्रेनेज स्थापित करेगा। राधा नगर क्षेत्र से एक ट्रैक्टर पंप (तीन में से) को बगीची की ओर ले जाएगा जहाँ पानी का बहाव धीमा हो रहा है और पानी को उच्च स्तर पर पंप करेगा। बीडीए की स्कीम-14 क्षेत्र से अजान नहर में पानी पंप करेगा।
नगर निगम चामड़ से हीरादास तक नालियों की सफाई करवाते हुये अस्थाई अतिक्रमण हटायें। अनाह गेट के पास पानी की निकासी के लिए बस स्टैंड पर एक अतिरिक्त पंप लगाए। खादी की दुकानों के पीछे के नालों की सफाई सीएफसीडी से शुरू करके बस स्टैंड की ओर करें। बस स्टैंड के पीछे से क्रॉस ड्रेन पर टूटे हुए कवर को हटाएगा ताकि गोलमोल बगीची का पानी सीएफसीडी में निकल जाए। पदम विहार कॉलोनी के पानी को सीधे नहर में निकालने का विकल्प तलाशेगा।
बीडीए और निगम जाँच करेंगे क्या हीरादास मड पंप (नाई की दुकानों के पास) से पानी अनाह गेट के पास वाले नाले में पहुँच रहा है अथवा नहीं। जल संसाधन विभाग अजान नहर में जल स्तर को नियंत्रित करने के लिए परीक्षण के आधार पर एमईएस बंगले के पीछे आरएनएफसीडी में पानी प्रवाहित करेगा। निगम उस बिंदु के पास छोटे ब्लॉक को खोलेगा जहाँ आरएनएफसीडी लाइनिंग का काम शुरू हो गया है।