सरिस्का में रोमांच बढ़ा: विदेशी पर्यटकों को मिला बाघिन एसटी-9 का नजदीकी दीदार

Oct 28, 2025 - 14:17
 0
सरिस्का में रोमांच बढ़ा: विदेशी पर्यटकों को मिला बाघिन एसटी-9 का नजदीकी दीदार

अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर जिले वन श्रेत्र की वादियों में स्थित सरिस्का बाघ अभयारण्य से सनसनीखेज खुशखबरी सामने आई है। सदर रेंज में सफारी के दौरान विदेशी पर्यटकों को बाघिन एसटी-9 दिखाई दी, जिसके बाद पर्यटकों में रोमांच और उत्साह की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार सफारी जीप जब जंगल मार्ग से गुजर रही थी, तभी झाड़ियों के बीच बाघिन एसटी-9 दिखाई दी। देखते ही पर्यटकों ने अपने कैमरे तैयार किए और बाघिन की कई शानदार तस्वीरें कैद कर लीं। बाघिन को करीब से निहारने का यह लम्हा पर्यटकों के लिए यादगार बन गया। वन विभाग के अनुसार पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र में एसटी-9 की लगातार साइटिंग हो रही है, जिससे सरिस्का आने वाले टूरिस्ट्स की संख्या और भी बढ़ने की संभावना है सरिस्का में बाघों की बढ़ती संख्या और नियमित साइटिंग से वन्यजीव प्रेमियों में उत्साह है। बाघों की उपस्थिति सरिस्का के सुदृढ़ वन प्रबंधन और सुरक्षा का सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................