बानसूर महिला मंडल की ओर से होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित

Mar 15, 2023 - 13:04
 0
बानसूर महिला मंडल की ओर से होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित

बानसूर ,अलवर(सुनील कुमार )

बानसूर महिला मंडल की ओर से बानसूर के अग्रसेन भवन पर होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष सुमन पंसारी ने बताया कि होली मिलन समारोह कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए अलग-अलग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें नृत्य प्रतियोगिता, व्हील चेयर प्रतियोगिता, भजन प्रतियोगिता,वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महिला मंडल की महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान राधा कृष्ण की झांकी सजाई गई और फूलों की होली खेली गई। इस मौके पर कृष्ण सुदामा की झांकी सजाई गई। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर महिला मंडल अध्यक्ष सुमन पंसारी, प्रीति अग्रवाल, संतोष ऐरन,सविता गर्ग, सुनीता सिंघल,बेबी ऐरन,ममता,सपना,अनिता,शीला,अनिता गोयल, संतोष गुप्ता सहित महिला मंडल की महिलाएं मौजूद रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................