भाव नहीं होने से विचलित किसानों ने प्याज नदी में फेंके

Oct 28, 2025 - 14:16
 0
भाव नहीं होने से विचलित किसानों ने प्याज नदी में फेंके

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 
राजगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के गांव चंदपुरा स्थित एक नदी में सोमवार की रात्रि में किसी किसान द्वारा प्याज के दाम नही मिलने के कारण नदी में पटक गया। स्थानीय निवासी सुरेश चन्द मीना ने बताया कि गांव चंदपुरा-पुनखर के मध्य स्थित नदी में कोई किसान करीब 3-4 ट्रोली प्याज मंडी न ले जाकर दाम नही मिलने के कारण पटक गया। उन्होंने बताया कि प्याज की बम्पर पैदावार है लेकिन कोई लेने वाला नही है। किसान अपने दर्द के आंसू रो रहा है और मरने को तैयार है। जबकि एक बीघा में करीब पचास हजार का खर्चा आता है। जिसकी लागत भी नही निकल रही है। जिसके कारण किसान प्याजो को नदी में पटकने के लिए मजबूर है। किसानों की मजदूरी नही निकल रही है। वही सरकार की ओर से कोई ध्यान नही दिया जा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................