अहीरबास के लाडले के फ्लाइंग ऑफिसर बनने पर ग्रामीणों ने किया स्वागत

Dec 16, 2025 - 02:12
 0
अहीरबास के लाडले के फ्लाइंग ऑफिसर बनने पर ग्रामीणों ने किया स्वागत

अलवर के रैणी उपखण्ड क्षेत्र के गढ़ीसवाईराम ग्राम पंचायत के अहिरवास निवासी निलेश यादव का एयरफोर्श में फ्लाइंग ऑफिसर बनने पर सोमवार को ग्राम वासियों ने अहीरबास स्थित राधा कृष्ण मंदिर पर फूल मालाओं से पलक पांवड़े स्वागत किया।
 ग्राम वासियों ने बैंड बाजे से नाचते गाते हुवे निलेश की गांव में नगर परिक्रमा करवाई। उल्लेखनीय है कि नितेश यादव ने एनडीए की परीक्षा में प्रथम प्रयास से परीक्षा पास कर भारतीय वायु सेवा में 4 साल के प्रशिक्षण के बाद पहली बार गांव आने पर ग्राम वासियों ने स्वागत किया।
 पूरे गांव में खुशी का माहौल देखा गया। निलेश के पिता राजस्थान पुलिस अलवर में सीओ कार्यालय ग्रामीण के ड्राइवर पद पर तैनात है।
 निलेश बचपन से ही पढ़ाई में होशियार था। स्वागत के दौरान नंदराम यादव,रामावतार यादव,हवलदार रामनिवास यादव,जयराम गुर्जर,हरदयाल यादव, भरत यादव,मुरली यादव,रमेश यादव,गोपी चंद,भगवान यादव सहित काफी संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे।
मीडिया को यह सारी जानकारी गढ़ी सवाईराम से राजेश राठौड़ के द्वारा दी गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है