संयुक्त पत्रकार संघ का स्नेह मिलन कार्यक्रम सम्पन्न
अंता (शफीक मंसूरी ) संयुक्त पत्रकार संघ अंता का स्नेह मिलन कार्यक्रम जय जगदम्बे रेस्टोरेंट बारां में जार के जिला अध्यक्ष ललित मोहन खण्डेलवाल व अमिट अक्षर समाचार पत्र के प्रधान संपादक कुश कुमार मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ । इस दौरान जार जिला अध्यक्ष ललित मोहन खण्डेलवाल ने कहा की पत्रकार निष्पक्ष व निडर होकर कार्य करे, भले ही सोशल मीडिया का जमाना हो लेकिन आज भी प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता बरकरार है लोगो का आज भी प्रिंट मीडिया पर ही विश्वास बना हुआ है । वरिष्ठ पत्रकार व अमिट अक्षर के प्रधान संपादक कुश कुमार मिश्रा ने कहा की पत्रकार के सामने आज सबसे बड़ी चुनोती आर्थिक स्थिति को लेकर है, उन्होंने वर्तमान में पत्रकारिता क्षेत्र में आने वाली चुनोतियो एवं उनके समाधान के बारे में बताया।
मिश्रा ने संयुक्त पत्रकार संघ अंता के इस स्नेह मिलन की प्रशंसा करते हुए कहा की मुझे खुशी है जो काम जिला मुख्यालय के पत्रकार नही कर पा रहे वो कस्बे के पत्रकारो ने ग्रामीण स्तर के पत्रकारो को साथ लेकर स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया । ऐसे आयोजनों से आपसी सौहार्द्र के साथ साथ संगठन को मजबूती मिलती है । कार्यक्रम के दौरान संयुक्त पत्रकार संघ अंता के अध्यक्ष उस्मान खान,संरक्षक पवन मोहबिया,अशफाक खान, प्रवक्ता हरीश शर्मा ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार दिलीप त्रिवेदी, अशोक गौतम,शफीक मंसूरी, सुरेंद्र नागर, प्रेमशंकर शांत, ब्रह्मानन्द गोचर,नीलाभ दिनकर, धर्मराज बंजारा, जितेंद्र नायक, महावीर मालव,इंद्रजीत मीणा, कुंज नागर, बिरजू मीणा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन आयोजक कुलदीप नामा ने किया। अध्यक्ष उस्मान खान ने सभी का आभार जताया,स्नेह भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


