अलवर शहर में सड़कों पर स्टंटबाजी करने वाले युवाओं के खिलाफ कार्यवाही कर यातायात पुलिस ने दो थार गाड़ियां जब्त की
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर में सड़कों पर स्टंटबाजी करने वाले युवाओं के खिलाफ कार्यवाही करते हुए ट्रैफिक थाना पुलिस ने ओसवाल स्कूल के पास से दो थार गाड़ियों को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, कुछ युवा सार्वजनिक सड़कों पर तेज रफ्तार और खतरनाक स्टंट कर न केवल अपनी जान जोखिम में डाल रहे थे, बल्कि आम राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बन रहे थे।
यातायात थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ समय से थार गाड़ियों से स्टंटबाजी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की अवहेलना और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।