माचाड़ी ग्राम पंचायत में साफ सफाई नहीं होने के कारण संक्रमक बीमारी फैलने का भय

Dec 16, 2025 - 02:10
 0
माचाड़ी ग्राम पंचायत में साफ सफाई नहीं होने के कारण संक्रमक बीमारी फैलने का भय

अलवर (महेश चन्द) अलवर के माचाड़ी कस्बे में विगत पांच वर्षों से साफ सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह गंदगीयों के ढेर लगे हुऎ हैं और यदि कोई कभी कभार होती भी है तो सिर्फ और सिर्फ नाम मात्र की ही होती है। लोग बाग अपने घरों के समीप साफ सफाई करा देते हैं उसे पंचायत अपने कागजो में दिखा देती है।
 कस्बे में भाजपा के मंडल महामंत्री रतन तिवाड़ी, ग्रामीण रघुवीर सैनी सहित अनेको ग्रामीणों ने बताया कि नालों में विगत पांच वर्षों से साफ सफाई नहीं होने से नालों में भरी गंदगी से जगह जगह गंदगी के ढेर लगे होने के कारण मच्छर पैदा हो रहे हैं। जिसके कारण अनेक बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है और बहुत से लोग बीमार हो चूके हैं। ग्रामीणों ने रात्रि चौपाल में भी जिला कलेक्टर से इस बारे में शिकायत की तो जिला कलेक्टर ने तुरंत प्रभाव से सफाई कराने के लिए सख्त निर्देश दिये। और साफ सफाई के बारे में बात कर पूरे कस्बे को ही स्वच्छ रखने की बात कहीं।
जिला कलेक्टर के कहने के बावजूद भी कस्बे में आज तक ठीक से साफ सफाई नहीं हो पाई और जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुऎ है तथा नाले गंदगी से भरे हुए हैं। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में तुरंत सफाई करवाए जाने की प्रशासन से मांग की है। ग्रामीणओं ने बताया कि उच्च अधिकारियों से लेकर ग्राम पंचायत तक के कर्मचारी व अधिकारी सहित सरकार द्वारा चुने नुमाइंदे मिल बैठकर माल को हजम कर जाते हैं। और सफाई तक नहीं करवाते। सफाई के नाम मोटा पैसा सरकार से आता है वह जाता कहाँ  है ?

इस तरह से फर्जी कार्य किया जाता है

मोबाइल से किसी के घर के सामने सफाई देखकर उस जगह की फोटो वीडियो बनाकर कागजों की पूर्ति कर कार्यालय में भिजवा कर बजट उठा लिया जाता है और मिल बैठकर खा लिया जाता है। इसी तरह नरेगा में भी फर्जी मस्टरोल का कार्य होता है। मस्टरोल में चारों दिशाओं से फोटो वीडियो अलग-अलग तरीके से बनाकर कई कई दिनों की फर्जी हाजरी से पेमेंट उठाकर सरकार को चूना लगाया जा रहा है। इसी तरह रामू के घर से कालू के घर तक तथा उसी जगह को जहां काम हो चुका उसे दोबारा सोनू के घर से मोनू के घर तक बताकर फर्जी तरीके से निर्माण कार्य का सरकार को चूना लगाकर पेमेंट उठा लिया जाता है। और मिल बैठकर खा लिया जाता है।अगर डबल इंजन की सरकार ईमानदारी से जांच करवाएं तो पूरी तहसीलों में बहुत बड़ा घोटाला उजागर हो सकता है। लोगों ने बताया कि अगर सरकार ईमानदार होगी तो जरूर कार्यवाही करेगी और ईमानदारी से कार्य होगा नहीं तो समझना कानून की आंखों पर ईमानदारी के नाम की पट्टी बंधी हुई है। इसलिए लोग कहते हैं कानून अंधा है। माचाड़ी वीडियो को कारण बताओं नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा उसके बावजूद भी ग्राम पंचायत पर कोई फर्क नहीं पड़ा जिसकी वजह से कस्बे में गंदगी का जगह-जगह ढेर लगा हुआ है।आज अगर देखा जाए तो माचाड़ी कस्बे के यूनानी अस्पताल के आस-पास गंदगी का इतना ढेर लगा हुआ है। जिससे मरीजो को आने जाने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मरीज गंदगी और बदबू की वजह से अपना इलाज कराने के लिए अस्पताल आने में कतराते है और मजबूर होकर झोला छाप दुकानों पर अपना इलाज कराते रहते हैं। जिसके कारण गरीबों को मोटी रकम खर्च करनी पड़ जाती है। एक तरफ तो सरकार स्वच्छता पर नाना प्रकार के प्रचार प्रसार व भाषण देते हैं दूसरी तरफ धरातल पर गंदगी देखने को मिलती है।
इधर माचाड़ी ग्राम विकास अधिकारी सुरेन्द्र मीणा ने मीडिया को बताया कि लोग जब तक जागरूक नहीं होगे , महेश जी , तब तक ग्राम पंचायत कितनी भी बार सफाई करवाले, लोग गंदगी करते ही रहेंगे , मेरे द्वारा पूर्व में कई बार सफाई कार्य करवाया गया है ।  संपूर्ण नालों नाली,सड़क,की सफाई करवाई गई है, परंतु लोग फिर उसमें कचरा डाल देते हैं।
कई बार लोगों।को भी समझाने का प्रयास किया गया है , कई बार लोग लड़ाई तक करने लग जाते हैं ,  फिर भी ग्राम पंचायत के द्वारा फिर से सफाई करवा दी जाएगी।।  मीडिया को यह सारी जानकारी नागपाल माचाड़ी के द्वारा दी गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है