प्रबोधक संघ का राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 19 दिसंबर को बनाड जोधपुर में होगा आयोजित

Dec 17, 2025 - 11:02
 0
प्रबोधक संघ का राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 19 दिसंबर को बनाड जोधपुर में होगा आयोजित

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ का दो दिवसीय राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 19 दिसंबर 2025 को हनुमान वाटिका बनाड़ जोधपुर में आयोजित होगा। सम्मेलन को लेकर प्रदेश के प्रबोधक शिक्षकों में जबरदस्त उत्साह एवं ऊर्जा देखने को मिल रही है। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कार्यालय मंत्री मोहम्मद यूसुफ नकवी ने बताया कि सम्मेलन की सभी तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि प्रदेश से आने वाले प्रबोधक शिक्षकों को बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा सके।
 प्रदेश अध्यक्ष हरलाल सिंह डुकिया ने बताया प्रबोधकों के लिए सम्मेलन न केवल एक शैक्षिक मंथन का मंच होगा बल्कि अपनी लम्बित एवं ज्वलंत समस्याओं को एकजुट होकर मजबूती से रखने का सशक्त अवसर भी प्रदान करेगा। प्रदेश महामंत्री विकास शर्मा ने बताया सम्मेलन में बालिका शिक्षा को सुधार करने, प्राथमिक शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण सुधार करने, सरकारी योजनाओं की प्रबोधकों द्वारा क्रियान्विति कर आमजन को लाभ पहुंचाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन संयोजक रामजीवन चौधरी ने बताया सम्मेलन में प्रदेश सरकार में कानून मंत्री जोगाराम पटेल, वन मंत्री केके बिश्नोई, महासंघ प्रमुख महेंद्र चौधरी, महासंघ प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राणा, शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी तथा संगठन के प्रदेश, संभाग, जिला स्तर व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी विशेष रूप से शिरकत करेंगे। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हनीफ खा लोलावा, करणवीर सिंह ढिल्लों ने सम्मेलन में प्रबोधको की लम्बित मांगों, पुरानी सेवा की गणना प्रबोधक सेवा काल में करवाने, वरिष्ठ प्रबोधको को वरिष्ठ अध्यापक पद पर पदस्थापित करने, योग्यता धारी 2980 प्रबोधको को वरिष्ठ प्रबोधक पद पर पदोन्नति करवाने, वरिष्ठ प्रबोधक शारीरिक शिक्षकों के पद सरजीत कर वरिष्ठ प्रबोधक शारीरिक शिक्षक पदोन्नति दिलवाने, पैरा टीचर, शिक्षा कर्मी, मदरसा पैरा टीचर्स को नियमित करवाने जैसे मुद्दों को मंच से उठाकर ज्ञापन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाया जाएगा। यह सम्मेलन प्रदेश के प्राथमिक प्रबोधकों की आवाज को सशक्त रूप से मंच देने वाला एक ऐतिहासिक आयोजन सिद्ध होगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है