रक्षा बंधन के अध्यात्मिक पहलु पर प्रकाश डालते हुए रक्षा सूत्र बांधा

Aug 8, 2025 - 14:02
 0
रक्षा बंधन के अध्यात्मिक पहलु पर प्रकाश डालते हुए रक्षा सूत्र बांधा

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केन्द्र मकराना द्वारा शुक्रवार को वसुंधरा नगर में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। केन्द्र संचालिका सुनंदा दीदी ने रक्षा बंधन के अध्यात्मिक पहलु पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह रक्षा सुत्र आत्मा की रक्षा के लिए परमात्मा से प्रार्थना है।

उन्होंने बताया कि बुराई से अच्छाई की ओर जाने के संकल्प का यह पर्व है। उन्होंने कहा कि पांच विकारों पर विजय का प्रयास ही सच्चा रक्षा बंधन है। केन्द्र की ओर से मकराना पुलिस उपाधीक्षक भवानी सिंह के रक्षा सुत्र बांध कर आशीर्वाद प्रदान किया गया। इसी तरह उपखंड कार्यालय में भी केन्द्र की ओर से रक्षा सुत्र बांधा गया। इस अवसर पर वसुंधरा नगर विकास समिति अध्यक्ष सुनील जैन, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, किशन साबू, सुरभि पहाङिया, देवेश स्वामी, आशीष गिलड़ा, नितेश जैन, शालिनी पहाड़िया, पवन जैन सहित वसुंधरा नगर क्षेत्र के उपस्थित भाई बहनों ने केन्द्र की ओर से राखी बांधी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................