श्री शक्ति संस्थान द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में विजेता बालिकाओं का सम्मान
उदयपुर (मुकेश मेनारिया) श्री शक्ति संस्थान के बैनर तले उदयपुर जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमलिया में सामान्य ज्ञान आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा संस्थान की अध्यक्षा श्रीमती निहारिका सिंह ने विजेता बालिकाओं को सम्मानित कर उन्हें आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए।
इस अवसर पर विद्यालय स्टॉफ से मोतीलाल आमेटा, लोकेश मेघवाल, आजाद कोठारी, अंजू कोटेड़ आदि उपस्थिति रहे, प्रधानाचार्य शंकर सिंह चूण्डावत ने सभी का आभार ज्ञापित किया।


