गेमिंग यूट्यूबर बनने का जुनून 15 साल के मासूम को कर्नाटक से अलवर ले आया, सदर थाना पुलिस की सूझबूझ से पिता से मिला बच्चा

Dec 24, 2025 - 13:27
 0
गेमिंग यूट्यूबर बनने का जुनून 15 साल के मासूम को कर्नाटक से अलवर ले आया, सदर थाना पुलिस की सूझबूझ से पिता से मिला बच्चा

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर सोशल मीडिया और यूट्यूब की दुनिया में नाम कमाने की चाह ने एक 15 वर्षीय नाबालिग को सैकड़ों किलोमीटर दूर कर्नाटक से अलवर तक पहुंचा दिया। गेमिंग यूट्यूबर बनने का सपना संजोए दसवीं कक्षा का छात्र अश्विक घर से बिना बताए निकल गया और अलवर जिले के बानसूर में एक यूट्यूबर से मिलने पहुंच गया। हालांकि, समय रहते पुलिस और परिजनों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया और बच्चा सकुशल अपने पिता से मिल गया।
मामला अलवर शहर के सदर थाना क्षेत्र का है, जहां मंगलवार को कर्नाटक पुलिस और अश्विक के परिजन बच्चे की तलाश में पहुंचे। जानकारी के अनुसार, अश्विक शनिवार को कर्नाटक से अकेले ही निकल पड़ा और लंबा सफर तय करते हुए अलवर पहुंच गया। अलवर बस स्टैंड पहुंचने के बाद उसने अपने पिता को फोन कर बताया कि वह अलवर में है। यह सुनते ही परिजन सकते में आ गए और कर्नाटक में तुरंत बच्चे की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
मिसिंग रिपोर्ट दर्ज होते ही कर्नाटक पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की। तकनीकी और सूचना के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि बच्चा अलवर में मौजूद है। इसके बाद कर्नाटक पुलिस की टीम अलवर पहुंची और सदर थाना पुलिस से संपर्क किया। इस पूरे अभियान में सदर थाना प्रभारी अजीत बड़सरा और उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए कर्नाटक पुलिस को पूरा सहयोग दिया।
कर्नाटक पुलिस अधिकारी प्रकाश ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि “हमारे पास नाबालिग के लापता होने की रिपोर्ट आई थी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................