नाले में गिरने से 38 वर्षीय युवक की मौत
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के प्रताप ऑडिटोरियम के सामने स्थित नाले में गिरने से 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जितेंद्र निवासी सोनावा डूंगरी के रूप में हुई।
बताया जा रहा है कि जितेंद्र के घर पर लेट-बाथरूम का कार्य चल रहा था, जिस कारण वह शौच के लिए घर से बाहर प्रताप ऑडिटोरियम के पास आया था। इसी दौरान अंधेरा होने और संतुलन बिगड़ने के कारण वह सामने स्थित खुले नाले में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर अरावली विहार थाना प्रभारी रामेश्वर लाल पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे।पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।