नदबई में हुई लूट और हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पंजाबी और खत्री समाज ने एडीएम को दिया ज्ञापन

Apr 20, 2026 - 19:56
 0
नदबई में हुई लूट और हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पंजाबी और खत्री समाज ने एडीएम को दिया ज्ञापन

डीग (नीरज जैन) समस्त पंजाबी खत्री सभा जिला डीग व श्री पंजाबी समाज सेवा समिति डीग के संयुक्त तत्वावधान में नदबई में 25 मार्च को हुई लूट व हत्या के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री  के नाम से  अतिरिक्त जिला कलक्टर डीग के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में घटना के लम्बे समय बाद भी हत्यारों लुटेरों का कोई सुराग न खोजने पर नदबई पुलिस के प्रति रोष प्रगट करते हुए माल बरामदगी हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई व माल बरामदगी के साथ दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की गई है।
साथ ही परिवार को उचित आर्थिक सहायता व एक सदस्य को राजकीय सेवा में नियुक्त करने की मांग के साथ दिवंगत योगेन्द्र चोपड़ा के पुत्र को मेडिकल राजकीय महाविद्यालय में दाखिला देने के लिए आग्रह किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए समस्त पंजाबी खत्री सभा के जिला अध्यक्ष जी.के.लूथरा ने चेतावनी दी है कि समय बद्ध तरीके से कार्यवाही न होने पर जिला स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन देने वालों में रमेश अरोड़ा, हरीश अरोड़ा, विजय गखखड़, मनीष सेठी, सुभाष खोसला,विपिन बुद्धराजा,ओजस अरोड़ा , हरमिंदर लूथरा  शामिल थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................