शाहपुर में खेड़ामहमूद विद्यालय के स्टाफ का सम्मान: एग्जाम में स्टूडेंट्स के अच्छे प्रदर्शन पर ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

Apr 20, 2026 - 19:57
Apr 20, 2026 - 22:00
 0
शाहपुर में खेड़ामहमूद विद्यालय के स्टाफ का सम्मान: एग्जाम में स्टूडेंट्स के अच्छे प्रदर्शन पर ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

गोविंदगढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत खेड़ामहमूद के शाहपुर गांव में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल खेड़ा महमूद के स्टाफ ने बोर्ड परीक्षाओं में दिए गए अच्छे परीक्षा परिणाम पर सम्मानित किया।

समारोह में शाहपुर के ग्रामीणों ने स्कूल परिवार की कर्तव्यनिष्ठा और छात्रों के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। इस अवसर पर स्कूल के उपप्राचार्य रविंद्र सिंह, व्याख्याता संजय गुप्ता, वरिष्ठ अध्यापक मोनिका शर्मा, योगेश शर्मा, संदीप सिंह, ममता प्रजापति, किरण सोनी, अध्यापक प्रेमलता, बलराम नागर, रोहिताश जाट और पंचायत शिक्षक राधा रमन शर्मा का सम्मान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों और जनप्रतिनिधियों अनिल कुमार, सुरजीत, सुरेश कुमार, पूजा, इंदर कुमार, रामलाल ने कहा कि टीचर की कड़ी मेहनत और अनुशासन के कारण ही ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों ने बोर्ड परीक्षाओं में अच्छा अंक प्राप्त कर गांव का नाम रोशन किया है। उन्होंने इसे टीचर के प्रति समाज के विश्वास का प्रतीक बताया।

स्कूल के उपप्राचार्य रविंद्र सिंह ने समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का यह स्नेह और सम्मान पूरे स्टाफ के लिए ऊर्जा का स्रोत बनेगा। उपप्राचार्य ने भविष्य में शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया।

इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है