गोविंदगढ़ के राउमावि घाट में सत्रारंभ वाकपीठ संगोष्ठी शुरू: प्रवेशोत्सव, व्यावसायिक शिक्षा और प्रशासनिक नवाचारों पर हुआ मंथन

Apr 20, 2026 - 19:57
 0

गोविंदगढ़ (अलवर): मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, गोविंदगढ़ के तत्वावधान में सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल (राउमावि) घाट में शैक्षिक सत्र 2026-27 की दो दिवसीय 'सत्रारंभ वाकपीठ संगोष्ठी' का विधिवत शुभारंभ हुआ। रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे।

कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलन और छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना के साथ हुआ। स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश चन्द धानिया ने सभी अतिथियों का साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया।

सत्र को संबोधित करते हुए विधायक सुखवंत सिंह ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने ब्लॉक के स्कूलों में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके अलावा, उन्होंने घाट स्कूल के नवीन भवन की चारदीवारी के निर्माण के लिए भी उचित बजट आवंटित करने का आश्वासन दिया।

संगोष्ठी के प्रथम दिन ब्लॉक के समस्त संस्थाप्रधानों को विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें मुख्य रूप से छात्र नामांकन बढ़ाने की प्रभावी रणनीतियों (प्रवेशोत्सव), छात्रवृत्ति का लाभ अंतिम पात्र छात्र तक पहुंचाना, एमडीएम, ब्लॉक रैंकिंग, शिक्षक एप्प और एसएनए राशि के सदुपयोग पर प्रशिक्षण शामिल रहा।

नवाचार के तहत कौशलाधारित (व्यावसायिक) शिक्षा, शिक्षक एप का उपयोग और एसएनए राशि का सदुपयोग जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। साथ ही, स्कूलों में सघन वृक्षारोपण एवं उनके रखरखाव पर भी जोर दिया गया।

इस अवसर पर एसीबीईओ अकबर खान, वाकपीठ संगोष्ठी अध्यक्ष सुरेश धानिया, उपमा गोयल, खेमचंद बलाई, करण सिंह, राजेन्द्र चौधरी, दीपक सैन और योगेन्द्र द्विवेदी सहित गोविंदगढ़ ब्लॉक के सभी उच्च माध्यमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य व संस्थाप्रधान उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................