दो ट्रकों में भिड़ंत एक जने की मौत दो घायल रैफर

Oct 10, 2025 - 13:10
 0
दो ट्रकों में भिड़ंत एक जने की मौत दो घायल रैफर

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 
दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार तड़के बांदीकुई थाना क्षेत्र के पिलर नंबर 151 के पास दो ट्रकों में जोरदार टक्कर हो गई। दोनों ट्रक आगे–पीछे चल रहे थे।इसी दौरान पीछे वाले ट्रक ने सामने चल रहे ट्रक में टक्कर मार दी। इस दौरान हादसा इतना भीषण था कि कंडक्टर साइड बैठे जयराज की मौके पर ही मौत हो गई।
 जबकि ऊपर बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को पहले पिनान अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उन्हें रेफर कर अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दीपांशु (28) और राहुल (40) निवासी आगरा शामिल हैं। दीपांशु ने बताया कि वे गाजियाबाद से मेले में लगने वाले झूले ट्रक में भरकर प्रतापगढ़ जिले की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक चालक ने सामने चल रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दीपांशु और राहुल ट्रक से नीचे हाईवे पर जा गिरे।जबकि उनके मालिक जयराज जो कंडक्टर साइड बैठे थे, की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जयराज और राहुल आपस में पिता–पुत्र हैं, जबकि ट्रक चालक हादसे में सुरक्षित बच गया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा कर जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................