राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम बना परी के लिए वरदान
थानागाजी (भारत कुमार शर्मा) राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, थानागाजी डॉ बनवारी लाल यादव तथा खंड कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद सैनी के निर्देशानुसार थानागाजी टीम द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र, भुडियावास में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान बालिका परी वर्मा को कटे तालू से पीड़ित पाया गया |
बालिका का परिवार आर्थिक रूप से अभावग्रस्त होने के कारण बालिका का उपचार नहीं करवा पा रहा था, जिस से बालिका को खाने पीने तथा बोलने मे अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा था |
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम से आशुतोष शर्मा, डॉ मोहम्मद इरफान, रणधीर यादव ने बालिका को चिन्हित कर उपचार हेतु उच्च चिकित्सा संस्थान में रेफर किया, जहां नियो क्लिनिक, जयपुर में बालिका का निशुल्क ऑपरेशन किया गया |
बालिका के परिजनों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अलवर डॉ योगेंद्र शर्मा , जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मंजू शर्मा, आरबीएसके नोडल अधिकारी डॉ अरविंद तथा समस्त आरबीएसके टीम का बालिका के निशुल्क उपचार हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया|


