एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 40 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार
कोटपुतली-बहरोड़ (कमलेश जैन) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की भिवाड़ी चौकी ने आज एक सफल ट्रेप कार्रवाई करते हुए प्रमोद सामरिया, पटवारी (पटवार हल्का भैसलाना, तहसील पावटा, जिला कोटपुतली-बहरोड़) को परिवादी से 40,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है
एसीबी महानिदेशक गोविन्द गुप्ता के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पिता की पैतृक जमीन के बंटवारे का मामला पिछले 5-6 वर्षों से एसडीएम कोर्ट में चल रहा था
जिस पर दिनांक 29.04.2026 को एसीबी द्वारा मांग सत्यापन की कार्यवाही करवाई गई, जिसमें आरोपी पटवारी प्रमोद सामरिया द्वारा परिवादी से एक लाख रूपये रिश्वत की मांग कर परिवादी द्वारा कम करवाने के लिए विनती करने पर 80 हजार रूपये देने की कहकर उक्त रिश्वत राशि तीन किस्तो में देने के लिए सहमत होकर पहली किस्त में 40 हजार रूपये लेने तथा शेष 40 हजार रूपये दो किस्तो में देने के लिए कहना स्पष्ट रूप से पाया गया।
जिस पर एसीबी. चौकी भिवाडी द्वारा आज दिनांक को भुवन भूषण यादव उप महानिरीक्षक पुलिस-चतुर्थ एसीबी जयपुर के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी भिवाडी के प्रभारी परमेश्वर लाल उप अधीक्षक पुलिस टीएलओ द्वारा आज ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी को परिवादी से पहली किस्त के 40,000/- रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एंव महानिरीक्षक पुलिस एस० परिमला के सुपरवीजन में आरोपी से पुछताछ एवं कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।


