बजट घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के विधायक राजेंद्र मीणा ने प्रशासनिक अधिकारियों को दिए निर्देश
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखण्ड कार्यालय महुवा में मंगलवार को उपखण्ड अधिकारी सुश्री मनीषा रेशम की अध्यक्षता में बचत घोषणाओं की क्रियान्विति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
जिसमें विधानसभा क्षेत्र के महुवा, मंडावर,बैजूपाड़ा के उपखंड अधिकारी तहसीलदार विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने राज्य सरकार की बजट घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।
इस दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी योजनाओं को तय समयसीमा में धरातल पर उतारा जाए, ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके। उपखण्ड अधिकारी महुआ मंडावर ने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
साथ ही क्षेत्र में व्याप्त मूलभूत जनसमस्याओं—जैसे पेयजल, सड़क, बिजली, स्वच्छता एवं राजस्व संबंधी मामलों—के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे नियमित रूप से फील्ड विजिट कर समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करें।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे और जनहित के मामलों को प्राथमिकता देंगे। लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उन्हें शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश भी दिए गए।उपखण्ड अधिकारी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आमजन को राहत पहुंचाना है और इसके लिए सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें।बैठक के अंत में विधायक राजेंद्र मीणा को अधिकारियों ने निर्देशों की पालना का आश्वासन दिया।


