महुवा पंचायत समिति चुनाव: वीरपुर में सरपंच पद के लिए सबसे ज्यादा 15 तो रौत में सबसे कम 4 उम्मीदवार मैदान में
महुवा (अवधेश अवस्थी)
महुवा पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाली कुल 23 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पद के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में गांवों की सरकार चुनने को लेकर सरगर्मी अपने चरम पर है और आज मतदाता बैलट पेपर पर प्रत्याशियों के नाम के आगे मुहर लगाकर उनके भाग्य का फैसला करेंगे।
283 में से 184 उम्मीदवार अंतिम रूप से चुनावी मैदान में
महुवा पंचायत समिति क्षेत्र में सरपंच पद के लिए कुल 283 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे, जिनकी संवीक्षा के बाद सभी 283 वैध पाए गए। नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब विभिन्न ग्राम पंचायतों से कुल 184 सरपंच प्रत्याशी अंतिम रूप से चुनावी मैदान में रह गए हैं, जो अब मतदाताओं को रिझाने में पूरी ताकत झोंक रहे हैं।
प्रत्याशियों की स्थिति: वीरपुर अव्वल, रौत में सबसे कम मुकाबले
विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रत्याशियों की संख्या के आंकड़े इस प्रकार हैं:
-
वीरपुर: 15 प्रत्याशी (क्षेत्र में सबसे अधिक)
-
सालिमपुर: 14 प्रत्याशी
-
समलेटी व पावटा: 12-12 प्रत्याशी
-
हड़िया: 11 प्रत्याशी
-
गगवाना व बेरखेड़ा: 9-9 प्रत्याशी
-
पाडली, हुडला व सिन्दुकी: 8-8 प्रत्याशी
-
रसीदपुर, खौंचपुरी, कमलपुर, बरीतकी व टुडियाना: 7-7 प्रत्याशी
-
भोपरटप्पा, सायपुर, पाटोली व पाली: 6-6 प्रत्याशी
-
पीपलखेड़ा, खेडला गदाली व बालाहेड़ी: 5-5 प्रत्याशी
-
रौत: 4 प्रत्याशी (क्षेत्र में सबसे कम)
प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
नाम वापसी का दौर थमने के बाद प्रत्याशियों ने अपने चुनाव चिन्ह के साथ चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। आज होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मतदान केंद्रों पर मतदान पार्टियों को सुचारू रूप से तैनात कर दिया गया है तथा शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े और चाक-चौबंद प्रबंध किए हैं।

