महुवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में कांग्रेस की बैठक आयोजित

Mar 14, 2024 - 18:25
 0
महुवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में कांग्रेस की बैठक आयोजित

महुवा (अवधेश अवस्थी)  महुवा उपखंड मुख्यालय पर गुरुवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओड व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व जिला परिषद सदस्य छोटूराम सांथा के नेतृत्व  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महवा एवं मंण्डावर के ब्लॉक अध्यक्ष और सभी मंडल अध्यक्षगण की संयुक्त मिटिगं निजी होटल मे आयोजित की गई जिसमें विधानसभा क्षेत्र महवा मे बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक कांग्रेस संगठन को मजबूत कर आगामी लोकसभा चुनाव मे कांग्रेस पार्टी को भारी से भारी मतों से विजयी बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। इस दौरान महवा प्रभारी कैलाशचंद बैरवा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महवा के अध्यक्ष विष्णु सिंह एडवोकेट, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मंण्डावर के अध्यक्ष मिठ्ठू लाल मीना, मंडल अध्यक्ष बैजूपाडा हरिशचंद्र मीना, मंडल अध्यक्ष महवा ग्रामीण मुकेश सैनी, मंडल अध्यक्ष तालचिडी सहीराम सिंह गुर्जर, मंडल अध्यक्ष बालाहेडी शिवचरण मीना, मंडल अध्यक्ष धौलखेडा अशोक बैरवा, मंडल अध्यक्ष गढहिम्मत सिंह हरिकिशन मीना, मंडल अध्यक्ष बडागांव खेडला रामवीर सिंह गुर्जर, मंडल अध्यक्ष हिगोटा सुरेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष गाजीपुर पावटा मुंशी राम गुर्जर, नगर अध्यक्ष महवा देवेन्द्र खण्डेलवाल  मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................