डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं दीनदयाल गुप्ता भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष
खैरथल (हीरालाल भूरानी) भाजपा ने जिले में संगठन का विस्तार करते हुए शहर के प्रसिद्ध भामाशाह डॉक्टर शैलेंद्र गुप्ता को चिकित्सा प्रकोष्ठ पर एवं व्यापारी दीनदयाल गुप्ता को व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। पूर्व विधायक रामहेत यादव और मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा की अनुशंसा पर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की सहमति से जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी ने दोनों की नियुक्ति की घोषणा की। पूर्व विधायक रामहेत यादव, जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी एवं मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी का स्वागत कर नियुक्ति पत्र सौंपा।