महुवा नगर पालिका की स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत कार्रवाई: एकल उपयोग प्लास्टिक पर कसा शिकंजा; 10 दुकानदारों पर लगाया जुर्माना

Jul 21, 2026 - 19:35
 0
महुवा नगर पालिका की स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत कार्रवाई: एकल उपयोग प्लास्टिक पर कसा शिकंजा; 10 दुकानदारों पर लगाया जुर्माना

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा स्वच्छ भारत मिशन 2.0 एवं राजस्थान सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार को नगर पालिका महुवा द्वारा शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया जिसके तहत दुकानदारों को समझाइश कर प्लास्टिक की थैलियां उपयोग नहीं करने का आह्वान किया गया वहीं समझा इसके बाद भी नहीं मानने पर कुछ दुकानदारों का चालान किया गया।

अधिशाषी अधिकारी राजेश मीना  के निर्देशन में  नगर पालिका महुवा की टीम कनिष्ठ अभियंता पृथ्वीराज गुर्जर के नेतृत्व में मंगलवार को महुवा के मुख्य बाजार, सब्जी मंडी एवं मुख्य मार्गों पर औचक निरीक्षण कर दुकानदारों को प्लास्टिक की थैलियां प्रयोग नहीं  करने के लिए समझाइश की गई । इस दौरान समझाइश करने के बाद भी एकल उपयोग प्लास्टिक थैली का उपयोग एवं विक्रय करते पाए जाने पर कुल 10 दुकानदारों के चालान काटे गए तथा उनसे लगभग ₹1000 का जुर्माना वसूल किया गया।

नगर पालिका द्वारा दुकानदारों एवं आमजन को सख्त हिदायत दी गई कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा 120 माइक्रोन से कम मोटाई वाली प्लास्टिक थैली, कैरी बैग एवं एकल उपयोग प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध है। नियम का उल्लंघन करने पर 500 रुपये तक का जुर्माना एवं दुकान सीज की कार्रवाई भी की जा सकती है।

कनिष्ठ अभियंता पृथ्वीराज गुर्जर ने कहा कि "स्वच्छ भारत मिशन 2.0 का उद्देश्य केवल सफाई नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण भी है। प्लास्टिक से नालियों की जाम, होने के साथ पशुओं की मृत्यु एवं प्रदूषण जैसी समस्याएं बढ़ती हैं। इस दौरान नगर पालिका प्रशासन ने सभीनागरिकों से अपील है कि कपड़े, जूट एवं कागज के थैले का उपयोग करें और स्वच्छ महुवा, स्वस्थ महुवा बनाने में सहयोग करें। कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है