महुवा में 'ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे' अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, नशे के खिलाफ किया जागरूक
महुवा (अवधेश अवस्थी)। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति, महुवा के तत्वाधान में मंगलवार को "Implementation of Transformative Tuesday Legal Literacy & Sensitisation Program" के तहत कस्बे के विभिन्न विद्यालयों में नशा मुक्ति एवं विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।
शिविरों के दौरान न्यायिक अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को नशे के बढ़ते अवैध कारोबार, इसके सामाजिक-शारीरिक दुष्प्रभावों और नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक किया। साथ ही विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया कि यदि वे अपने आसपास नशे से जुड़ी कोई संदिग्ध गतिविधि देखें, तो तुरंत पुलिस-प्रशासन को सूचित करें और सामाजिक सुधार में भागीदार बनें।
शिविरों में बालक-बालिकाओं को "नशे के बढ रहे अवैध कारोबार एवं उससे बचने" के सबंध में जानकारी प्रदान की एवं इसके साथ ही नालसा व रालसा की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे बाल तस्करी निषेध, लाडो प्रोत्साहन योजना आदि, बाल विवाह निषेध, एंटी रैंगिग, घरेलू हिंसा, बाल श्रम, विधिक सहायता, पीडीत प्रतिकर स्कीम, मध्यस्थता कार्यवाही आदि की भी जानकारी प्रदान की।
विभिन्न स्कूलों में पहुँचे न्यायिक अधिकारी:
- होली एंजिल्स सी. सै. विद्यालय: अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमती अनिता चौधरी ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया।
- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, समलेटी: अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लोकेश कुमार मीना ने बच्चों को संबोधित किया।
- द बोहराज् ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल: न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सीमा मीना (जिला दौसा) ने जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विधिक योजनाओं और अधिकारों की दी जानकारी: शिविरों में नालसा एवं रालसा की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे लाडो प्रोत्साहन योजना, बाल तस्करी व बाल श्रम निषेध, बाल विवाह रोकथाम, एंटी-रैगिंग कानून, घरेलू हिंसा से संरक्षण, नि:शुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर योजना और मध्यस्थता कार्यवाही के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में संबंधित विद्यालयों के संस्थापकों, प्राचार्यों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों का सराहनीय सहयोग रहा।


